⚲
Home › Health & Fitness
Health Fitness

9 Early Signs of Diabetes in Hindi: Top 9 डायबिटीज के लक्षण

डायबिटीज के संकेतो (Diabetes Symptoms) को समझकर शुरुआती समय में हि उनका उपचार कर लिया जाये तो इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है |

By
· 4 min read · 9377 reads
Quick answer

डायबिटीज के संकेतो (Diabetes Symptoms) को समझकर शुरुआती समय में हि उनका उपचार कर लिया जाये तो इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है |

In this story · 4 min

  1. 1. अधिक पेशाब आना / Frequent Urination
  2. 2. त्वचा का सुखना / Dry Skin
  3. 3. अधिक प्यास लगना / Increased Thirst
  4. 4. अधिक भूख लगना / Feeling Hungry Often
  5. 5. आँखे कमजोर होना: Weak Eyesight/Blurry Vision
  6. 6. बिना कारण वजन कम होना / Sudden Weight Loss
  7. 7. अधिक थकान होना / Feeling Tired & Lazy
  8. 8. मसूड़ों में सूजन होनाह या खून निकलना (Tooth Decay/Cavitiess)
  9. 9. चोट का जल्दी ठीक ना होना / Slow Wound Healing
डायबिटीज के वे लक्षण जिन्हे भूलकर भी अनदेखा ना करें: 9 Diabetes in Hindi Symptoms

डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जिसके होने पर संभव है की आपको पूरी जिंदगी दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ सकता है| डायबिटीज की बीमारी में शरीर के अंग धीरे धीरे कमजोर होने लगते है और शरीर पर अन्य बीमारियां भी अपना प्रभाव ज़माने लगती है| ऐसे में शरीर को इन बीमारियों से बचाने के लिए मरीज को ताउम्र दवाइयों के साथ ही कुछ परहेज और सावधानिया रखनी पड़ती है| हमारा शरीर किसी भी बीमारी के होने पर उसके संकेत देने लगता है और अगर उन संकेतो को समझकर शुरुआती समय में हि उनका उपचार कर लिया जाये तो इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है| तो आइये जानते है उन लक्षणों के बारे में -

Do Not Avoid these 9 Diabetes Symptoms in Hindi

1. अधिक पेशाब आना / Frequent Urination

वैसे तो पेशाब जाना एक सामान्य बात है लेकिन अगर आप सामान्य से अधिक बार पेशाब जा रहे है तो इसका एक कारन डाइबिटीज हो सकती है जब हमारे खून में शर्करा की मात्रा अधिक हो जाती है ऐसे में हमारी किडनियां रक्त को छानकर उसमें से शर्करा की अतिरिक्त मात्रा को बाहर निकालती है| जिसके कारन से हमें बार बार पेशाब लगने लगता है|

2. त्वचा का सुखना / Dry Skin

डाइबिटीज के होने पर बार बार पेशाब लगता है इसके कारण शरीर अधिकतर पानी का उपयोग पेशाब के रूप में बाहर भेजने लगता है जिससे शरीर में निर्जलीकरण हो जाता है और शरीर की त्वचा शुष्क होने लगती है| खुजली आदि की समस्या भी सामने आती है|

3. अधिक प्यास लगना / Increased Thirst

शरीर में शर्करा के स्तर के बढ़ने पर हमारी किडनियां उसे फ़िल्टर कर बाहर निकालने लगती है जिसके कारन शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिसके कारन बार बार प्यास लगने लगती है| इसलिए अगर आपको भी अधिक प्यास लगती है तो इसका एक कारन यह भी हो सकता है की आपको डाइबिटीज की समस्या हो|

4. अधिक भूख लगना / Feeling Hungry Often

अगर आपको थोड़ी थोड़ी देर में भूख लग रही है तो यह सामान्य नहीं है इसका एक कारन आपके शरीर में बढ़ी हुई शुगर की मात्रा हो सकती है| हम जो भी भोजन करते है उसे हमारा शरीर ग्लूकोज में परिवर्तित करता है जिससे की हमारी कोशिकाओं को ऊर्जा मिलती है ग्लूकोज का उपयोग ऊर्जा के रूप में करने के लिए शरीर को इन्सुलिन की जरुरत होती है जिसका की निर्माण हमारे शरीर में ही होता है| यदि हमारा शरीर कम मात्रा में इन्सुलिन का निर्माण करता है या हमारी कोशिकाएं शरीर में निर्मित हो रहे इन्सुलिन का विरोध करती है जिससे की ग्लूकोज कोशिका में नहीं जा पाता और कोशिकाओं को ऊर्जा नहीं मिल पाती जिसके कारन की थोड़ी देर पहले खाना खाने के बावजूद भूख लगती है|

5. आँखे कमजोर होना: Weak Eyesight/Blurry Vision

शरीर में शर्करा की मात्रा बढ़ने से आँखे भी बहुत अधिक कमजोर हो सकती है| शर्करा की बढ़ी हुई मात्रा हमारी आँखों में मौजूद छोटी छोटी कोशिकाओं को हानि पहुँचाती है जिससे की दृष्टि के धुंधले होने का खतरा बढ़ जाता है|

6. बिना कारण वजन कम होना / Sudden Weight Loss

जब आपका शरीर आपके भोजन से ऊर्जा नहीं ले पाता है तो ऐसे में हमारा शरीर पहले से जमा वसा को ऊर्जा के रूप में काम में लेता है और हमारी वसा बर्न होती है| इसलिए अधिक खाने पर भी आपका वजन नहीं बढ़ पाता है|

7. अधिक थकान होना / Feeling Tired & Lazy

भोजन से ऊर्जा का ना मिलने से भी शरीर को थकान का अनुभव हो सकता है| ऐसे लक्षणों में व्यक्ति पुरे दिन कुछ ना करने पर भी थकान महसूस करता है और शरीर में कमजोरी भी महसूस करता है|

8. मसूड़ों में सूजन होनाह या खून निकलना (Tooth Decay/Cavitiess)

यदि किसी व्यक्ति के दांतो से खून अधिक निकलता है या फिर मसूड़ों सूजन रहती है तो इसकी वजह डाइबिटीज की समस्या भी हो सकती है|

9. चोट का जल्दी ठीक ना होना / Slow Wound Healing

अगर आपके कोई चोट लगी है और जल्दी ठीक नहीं हो रही है तो आपको इसके लिए डाइबिटीज की जाँच करवा लेनी चाहिए| शरीर में शर्करा के बढ़ने से रक्त का संचरण बाधित होता है और साथ ही बढ़ता शर्करा का स्तर हमारी रक्त कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है जिसके कारन से शरीर के घाव जल्दी भर नहीं पाते है और उन्हें ठीक होने में अधिक समय लगता है| घाव के अधिक समय तक नहीं भरने से संक्रमण का खतरा भी अधिक रहता है|

💬 Read comments & join the discussion
Written by

Mr. Akhileshwar Vyas has 3 years of past experience in content writing. He loves to do blogging and had also written many popular blogs. He has good knowledge of Preventive Healthcare and he had written many preventive healthcare blogs. He formerly works in the Help India Online

Our standards: This story follows DigitalYug's fact-checking and ethics policies. Spotted a mistake? Tell us.
Up next →Learn Leadership Style with this Reed Hastings Life Story

Read next

▶ Subscribe on YouTube ↑ Back to top